सिवान :हाईटेशन तार की चपेट में आया युवक, मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन
परवेज अख्तर, सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भिटौली गांव में एक युवक की मौत हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। युवक एक मकान की छत पर वायरिंग का काम कर रहा था। मृतक मृतक भिटौली गांव के ललन पांडेय का पुत्र सुधीर पांडेय (25) है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को टड़वा चट्टी पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं सूचना पाकर डीएसपी सहित मैरवा, दरौली, गुठनी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। खबर प्रेषण तक जाम नहीं हटाया गया था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी के गणेश मद्देशिया के मकान पर छत ढलाई का काम हो रहा था। ढलाई के पूर्व बिजली कनेक्शन के लिए बिजली मिस्त्री द्वारा अंडरग्राउंड पाइप डाला जा रहा था। पहले से तीन मिस्त्रियों द्वारा बिजली का काम लगभग पूरा कर लिया गया था। बाद में ठेकेदार सुधीर पांडेय आकर काम को जल्दी पूरा करने में जुट गए। इसी बीच मकान के समीप से गुजरी हाई टेंशन तार से सुधीर का हाथ सट गया जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गई। काफी देर बाद जब वह जमीन पर गिरे तो उन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था सुधीर
मृतक ललन पांडेय और रमावती देवी का छोटा पुत्र था। बड़ा भाई और मझला भाई भी ठेकेदारी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
उनके साथ भिटौली गांव के ही बबलू यादव,राजू यादव और प्रमोद यादव काम कर रहे थे।
—————




Recent Comments