नौतन:– नवोदय मे उत्तीर्ण बच्चो को सम्मानित कर दिया गया सर्टिफिकेट

दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :–नौतन — प्रखंड के एम जी ओ पब्लिक हाई स्कूल के दो बच्चो को नवोदय विधालय मे उत्तीर्ण होने पर विधालय द्वारा सम्मानित कर गणमान्य व्यक्तियो के हाथो से सर्टिफिकेट दिया गया जिसमे मौके पर नौतन थाना के एस आई जयप्रकाश यादव जिला महिला के प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु सिंह मानवाधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष हृदयानंद सिंह के आर पी अभिमन्यु कुमार मधु व्यवस्थापक शत्रुघ्न कुमार ठाकुर सहित विधालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।विधालय के व्यवस्थापक शत्रुघ्न कुमार ठाकुर ने बताया कि विगत वर्ष भी इस विधालय से दो बच्चे उत्तीर्ण हुये थे और इस वर्ष भी दो बच्चे उत्तीर्ण हुये है इस साल उत्तीर्ण हुये बच्चे अनिकेत कुमार पिता परमेश्वर ठाकुर ग्राम वीरता टोला व अख्तर आलम ग्राम संत पूर ने नवोदय विधालय की परीक्षा मे उत्तीर्ण हुये है विगत वर्ष मे अतरा कुमारी व अनु कुमारी उत्तीर्ण हुई थी अभिभावको ने सारा श्रेय विधालय परिवार को दिया तथा ईश्वर से प्रार्थना किया कि यह विधालय दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे ताकि प्रखंड तथा जिले का नाम रोशन हो विधालय परिवार सभी गणमान्य व्यक्तियो का सम्मान किया । जिससे बच्चो के दिलो-दिमाग मे कुछ अच्छा करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो ।व्यवस्थापक व शिक्षको ने बच्चो के शानदार सफलता के लिए बधाई दी ।




Recent Comments