नौतन :– डा: श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया गया बलिदान दिवस 
दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :– नौतन — प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के खाप टोला गांव मे शुक्रवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया यह कार्य क्रम दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के द्वारा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर फुल माला अर्पित कर किया गया जिसमे प्रखंड के सभी कार्यकर्ता छोटे लाल कुशवाहा चंद्रमा सिंह गैरी महतो विजय पटेल कृष्णा साह सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि महा पुरुषो की बलिदान की कहानी हमे अपने कर्तव्यो के राह पर सदेय निष्ठा पुर्वक चलते रहने का मार्गदर्शन देते है हमे सादा इनके आदर्शो पर चलना चाहिए और इनकी बलिदान को व्यर्थ जाया नही करनी चाहिए तभी जा के  हम और हमारा देश उन्नति के मार्गो पर खडा हो पायेगा।