SBDC के चार रक्तवीरों ने शनिवार को सामूहिक रूप से किया रक्तदान
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

🌐सीवान : रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य स्थानीय आवश्यकता के अनुसार हमेशा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते रहते है । कभी कभी कुछ साथी अपने या अपने किसी रिश्तेदार के जन्म दिन या फिर किसी विशेष अवसर पर भी स्वैच्छिक रक्तदान करते है । यही नही कभी-कभी तो कुछ साथी अचानक एक समूह बना कर ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर के सबकों चौका देते है । शनिवार को भी अचानक ऐसा ही हुआ । क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील के द्वारा ग्रुप में अचानक घोषणा किया गया कि आज अपने चार साथी रक्तदान करने वाले है । ग्रुप में सुचना जारी होने पर कई और साथी ब्लड बैंक पर पहुंच कर रक्तदान करने वाले साथियो का मनोबल बढ़ाया ।
गौरतलब हो कि शनिवार को
सुबोध कुमार सिंह,शुभम कुमार,शिवम कुमार अग्रवाल व निशांत कुमार शुक्ला ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । यह रक्तदान इस लिए किए ताकि आने वाले समय मे अगर कोई जरूरतमंद ब्लड बैंक आये तो उनको रक्त की पूर्ति की जा सके। इस मौके पर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील, नवीन सिंह परमार, राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र पर्वत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।