मुंगेर : नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर योग भूमि मुंगेर की धरती पर पधारे आप तमाम विद्वान पत्रकारों का , बुद्धिजीवियों का हार्दिक अभिनंदन है ,हार्दिक स्वागत है। आज ही के दिन हमने भागलपुर की धरती पर दो वर्ष पूर्व इस संगठन की आधारशिला रखी थी। आप सभी को बताते हुए यह हर्ष हो रहा है कि चौथा स्तंभ का यह संगठन बिहार ही नहीं ,संपूर्ण देश में अपने उल्लेखनीय कृत्य के लिए ख्यातिलब्ध रहा है। जी हां,पत्रकारों पर इन दिनों लगातार किसी -न -किसी रूप में प्रताड़ना का मामला या प्राणघातक हमले इत्यादि देखने को मिल रहे हैं । आपको बता दें कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत की यह इकाई बिहार में संगठन से जुड़े पत्रकारों पर अत्याचार के मामले में हो या उत्पीड़न के मामले में हो, बढ़-चढ़कर न्याय दिलाने का कार्य किया है। ऐसे दर्जनाधिक्य मामले हैं पत्रकार पर उत्पीड़न के, चाहे वह नालंदा जिला में एक,दो ऐसे मामले आये जिसमें मैंने अपनी भागीदारी से पत्रकार को तुरंत न्याय दिलाने का कार्य किया। मुंगेर जिले की बात हो अथवा मधेपुरा जिले की बात हो अथवा सहरसा, कटिहार, पूर्णिया बिहार के किसी भी जिले के बात हो, एनजेए हर जगह अपनी उपस्थिति अथवा पहलकदमी से पत्रकार हित में काम किया है। इतना ही नहीं, सामाजिक कार्यकलापों में भी हिस्सा लेकर एक शुभ संकेत दिया है ।आपको बता दें कि इस संदर्भ में वैशाली जिले में हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , डीडी बिहार के एंकर संजय विजित्वर के नेतृत्व में गरीबों के लिए कपड़ा दान केंद्र का शुभारंभ इस संगठन के द्वारा किया गया ।संगठन के द्वारा पत्रकारों के मान -सम्मान के लिए 20 सूत्री का कार्यक्रम बनाया गया और सरकार तक ज्ञापन देने का निश्चय किया गया। कुछ प्रतियां सरकार तक पहुंचाई भी गई उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से अथवा अधिकारियों के माध्यम से। आज जरूरत इस बात की है कि पत्रकार एकता बनाई जाए और सरकार के समक्ष पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएं। आपको यह भी बताते हुए हर्ष हो रहा है कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत की यह इकाई बिहार के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी हमारे सद्प्रयास से विस्तारित हो रहा है यथा- राजस्थान जहां के संयोजक आचार्य सतीश शांडिल्यजी के नेतृत्व में सांगठनिक विस्तार हुआ और तब वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार शर्मा जी राज्याध्यक्ष बने हैं और उनके नेतृत्व में राज्य कमेटी बनी और उस राज्य में तेजी से जिला स्तर पर भी विस्तारित हो रहा है।उत्तराखंड के संयोजक शमीम दुर्रानी जी,दिल्ली के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पंवार जी ,महाराष्ट्र के संयोजक वरिष्ठ खेल पत्रकार विपेंद्र कुमार सिंह जी इसके ताजा उदाहरण हैं जिनके नेतृत्व में जल्द ही राज्य कमेटी का गठन होने वाला है। यह संगठन धीरे -धीरे भारत के सभी प्रदेशों में आच्छादित होने का संकल्प लिया है ताकि हम एक सशक्त स्वरूप में सरकार के समक्ष आ सके और अपनी मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए न्याय पा सकें। हमने संकल्प लिया है कि आगामी वर्ष में हम भारत के अन्य प्रदेशों में तेजी से अपने संगठन का विस्तार करेंगे और एक सशक्त रूप में पत्रकार हित में यह संगठन कार्य करेगा। यही आशा करते हैं। चुस्त रहें,चौकन्ने रहें। धन्यवाद। **आपका ही कुमुद रंजन सिंह राष्ट्रीय महासचिव नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत*
मो-9470883371,7004171170

हमारे राष्ट्रीय टीम
श्री राकेश कुमार गुप्ता- राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री संजय कुमार सुमन राष्ट्रीय सचिव
श्री संजीव कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष
श्री संजय विजितवर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
श्री अबोध ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष बिहार
श्री सीके के झा वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार
श्री सतीश शांडिल्य संयोजक राजस्थान प्रदेश
श्री विजय कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान
श्री वीपेंद्र कुमार सिंह संयोजक महाराष्ट्र
श्री जगदीश पवार संयोजक दिल्ली प्रदेश
श्री समीम दुर्रानी संयोजक उत्तराखंड।