सारण :भेल्दी के चालक की गुजरात मे मौत
#न्यूज़ इनपुट -मुरारी बाबा
भेल्दी
रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये भेल्दी के एक चालक की मौत गुजरात में हो गई। मृतक असगर अली भेल्दी थाने के रज्जूपुर गांव का बताया जाता है। चालक असगर पिछले चार वर्षों से गुजरात के एक निजी कंपनी में कार्य करता था। गुरुवार को गुजरात में ही उसकी मौत हो गई। असामयिक मौत के बाद कंपनी के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद एम्बुलेन्स के द्वारा रविवार को शव उसके गांव रज्जुपुर भेजवाया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। अपने पति का शव देखते ही पत्नी मदीना खातून अचेत होकर गिर पड़ी। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मां मैमून निशा, भाई अनवर अली, हैदर अली, बहन शाहिदा खातून, शम्मी खातून, पुत्री रोजी परवीन, अफरोजा खातून का रो-रो कर बुरा हाल था। कटसा मुखिया राकेश कुमार गुप्ता ने मृत चालक के परिजनों को राहत उपलब्ध करायी।




Recent Comments