
अमनौर(सारण)स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर-सोनहो मुख्य पथ खोरीपाकड़ पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपीकर्मी को गोली मारकर दो लाख तीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव में एसबीआई का सीएसपी कर्मी व विशुनपुर पिपराही गांव निवासी दिपक कुमार राय एक और सीएसपी संचालक लालबाबू राय के साथ एसबीआई की शाखा से रुपये की निकासी कर एक ही बाइक से सीएसपी जा रहा था कि तभी उक्त सड़क के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधी ओवरटेक कर बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया. वहीं उससे गाली गलौज करते हुए बाइक छिनने लगा वहीं बाइक पर पिछे बैठा सीएसपी संचालक लालबाबू राय भाग खड़ा हुआ.वहीं दिपक द्वारा विरोध करने पर उसपर गोली चला दिया . जिससे वह घायल हो गया वहीं अपराधियों ने रुपये रखे बैग को छीनकर सोनहो की तरफ फरार हो गये. लालबाबू के भागने के कारण उसका रुपया बच गया. इधर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल दिपक को उपचार के लिये स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. गोली जांध के बीच लगी हुई है.. पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार अस्पताल पहुंच घायल सीएसपी कर्मी से घटना की जानकारी लेने के बाद अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में लग गये. पंप पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. इधर लूट की घटना के बाद सीएसपी संचालकों में आक्रोश व्याप्त है. सीएसपी संचालकों का कहना है कि अपराधियों का सॉफ्ट टारगेट सीएसपी ही होता है बावजूद सीएसपी को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है. आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही है. हमलोग कही से सुरक्षित नहीं है.




Recent Comments