उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं को विधायक ने बांटे नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन
छपरा (सारण) : स्थानीय स्नेही भवन में शिवा इन्टरप्राइज के तत्वावधान में छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने 125 बीपीएल परिवार को एलपीजी गैस का कनेक्शन साथ ही चुल्हा गैस सिलेंडर रेग्युलेटर तथा पाइप का नि:शुल्क वितरण किया। छपरा विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत आज 125 बीपीएल परिवार को नि:शुल्क गैस का कनेक्शन सभी समान के साथ वितरण किया गया हैं। विधायक ने बताया की केंद्र में भाजपा नीत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाँव गाँव हर घर तक गैस पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया हैं । उन्हीं की सोच का नतीजा हैं कि गरीबों के घर भी गैस से खाना पकाया जा रहा हैं।इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा नरेन्द्र मोदी देश के पहलें प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गरीब महिलाओं के आँखों तथा उनके स्वास्थ्य की चिन्ता की और उज्ज्वला योजना को कार्यान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हीं आज गरीब महिलाओं को जहरीले धुएँ से निजात मिलीं।जहरीले धुएँ से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलीं हैं।वहाँ उपस्थित गरीब महिलाओं में खुशी देखनें लायक थीं।इस मौके पर शिवा इन्टरप्राइज के व्यवस्थापक शिवजी सिंह ने सैकड़ों लाभुक महिलाओं तथा उनके परिजनों के उपस्थिति में छपरा के विधायक डाॅक्टर सी.एन. गुप्ता,भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल तथा राजेश फैशन को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।