नेशनल अडवेंचर प्रोग्राम 18 जून से पंचमढ़ी में, बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी भारत स्काउट गाइड सारण की 20 सदस्यीय टीम
छपरा (सारण):मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर पंचमढ़ी में 18 जून 2018 से 24 जून 2018 तक स्काउट और गाइड के आयोजित होने वाले कार्यक्रम 387th नेशनल अडवेंचर प्रोग्राम 2018 के लिए 20 स्काउटो का चयन किया गया।सभी चयनित स्काउट पंचमढ़ी में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।यह टीम पूरे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।इस टीम का चयन बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड बुधमार्ग पटना(राज्यमुख्यालय)द्वारा किया गया।स्काउट और गाइड के लिए अडवेंचर एक महत्तपूर्ण कार्यक्रम होता है।इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के स्काउट गाइड भाग लेते है।इस प्रोग्राम में घुड़सवारी, पहाड़ चढ़ाई, रैपलिंग,राइफल शूटिंग,पिस्टल शूटिंग,तीरअंदाजी,बाधा पार करना, नौकायान इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

टीम का नेतृत्व स्काउट मास्टर धीरज कुमार करेगे।टीम के सदस्य के रूप में राष्ट्रपति स्काउट अमन राज,जयप्रकाश कुमार, प्रणव,सानिध्य प्रकाश, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अभिमन्यु कुमार सिंह तथा राज्यपुरुस्कार स्काउट रोहित राज,अमन कुमार,सुमित सिंह,विकाश, करण,आयुष,राजा, रौशन, दीपु, अनूप, रिंकू, चंदन तथा प्रिंस भाग लेंगे।
इस टीम के चयनित होने के बाद सभी स्काउट गाइड के पदाधिकारीगण में खुसी का माहौल है।इसकी सूचना जिला सचिव भारत स्काउट गाइड सारण श्री त्रिवेणी कुँवर ने दी।