नींद से जागा रेलवे : अब समय से चलेगी आपकी ट्रेन, रेलवे चैयरमैन ने 8 जोन के जीएम को सुनाई खरी खरी
डेस्क, दैनिक खोज खबर
आप इसे देर आये दुरुस्त आये का ताजा उदाहरण कह सकते हैं। विगत कई दिनों से ट्रेनों की लेटलतीफी की जानकारी अब रेलवे के चेयरमैन साहब तक पहुँच गयी है। ट्रेनो के इस लेटलतीफी को बेहद गंभीरता से लेते हुवे रेलवे के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कई रेलवे जोन के महाप्रबंधक (GM) को खरी खरी सुनाई है।

अश्विनी लोहानी को ट्रेनो के विलम्ब से चलने की जब जानकारी हुई तो उन्होंने आनन फानन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कई जोन के महाप्रबन्धको से बात की और ट्रेनो के विलम्ब से चलने का कारण जाना। इसमे अलग अलग रेलवे जोन के जीएम ने अलग अलग जानकारी दी होगी मगर जो आम बात निकालकर आयी वो ये कि रेलवे ट्रैक के मेन्टेनेन्स के कारण ट्रेनें विलम्ब से चल रही है। चलिये कम से कम रेलवे ने यह माना तो कि ट्रेनें लेट से चल रही है और इन्हें समय से चलना चाहिए और इन्हें समय से चलाने की जिम्मेवारी भी रेलवे की है तभी तो इस लेटलतीफी को पंक्चुअलिटी में बदलने का चैलेंज चैयरमैन साहब ने लिया है।
अब जब यह चैलेंज ले लिया गया है तो निश्चित ही यह आशा की जा सकती है कि रेल यात्रियों को ट्रेनो के इस लेटलतीफी से निजात जल्द ही मिल जाएगा।

वैसे आंकड़े बताते है कि वर्ष 2015-16 में 77.44 फीसदी ट्रेनें अपने समय से चली हैं। वही वर्ष 2016-17 में ट्रेनों के नियत समय से चलने का यह ग्राफ थोड़ा गिरकर 76.69 फीसदी तक पहुच गया। वर्ष 2017-18 में ट्रेनो ने विलम्ब से चलने के नए कीर्तिमान बनाये और ट्रेनो के समय से चलने का यह ग्राफ गिरकर 70 फीसदी तक आ गया है। बताया जाता है कि चैयरमैन अश्विनी लोहानी इस लेटलतीफी से काफी नाराज हैं।
ट्रेनो के विलम्ब से चलने में जिन 8 रेलवे जोनों ने सबसे अधिक नाम किया है उनमें Northern Railway, North Central Railway, East Railway, North Eastern Railway, South East Central Railway, East Cost Railway, East Central Railway और North East Railway शामिल हैं।
इन सभी रेलवे जोन के महाप्रबन्धको को चैयरमैन ने खरी खरी सुनाया है।

चैयरमैन अश्विनी लोहानी ने रेल अधिकारियों को टास्क देते हुवे कहा है कि अधिकारियों को प्रतिदिन ट्रेनो के पंचुअलिटी की रिपोर्ट देनी होगी।
उन्होंने आगे कहा है कि 18 मई तक हमने सभी ट्रेनो को समय से चलाने का चैलेंज लिया है, आप सभी के सहयोग से हम इसमें जरूर कामयाब होंगे।