मढ़ौरा में बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरूद्ध एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

मढ़ौरा(सारण).स्थानीय नगर पंचायत सभागार में बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरूद्ध एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के छः प्रखंडों के निर्वाचित मुखियों को कार्यशाला में जागरूकता के लिए प्रक्षिक्षण देना का कार्य 25 और 26 नवंबर को अलग-अलग प्रखंडों का नगर पंचायत के सभागार में होना है.सोमवार को कार्यशाला शुभारंभ पर मढ़ौरा एसडीओ ने मढौरा समेत तीन प्रखंडों के जुटे मुखियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियां है. इसको समाप्त करने की जरूरत है.उक्त कार्यशाला का प्रायोजक महिला विकास निगम व समाज कल्याण विभाग है. इस मौके पर मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, कांग्रेस नेता लाल बाबू गिरी, मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित समेत कई पंचायतों के मुखिया व प्रायोजक टीम के कर्मी मौजूद रहे.




Recent Comments