नि: शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
#शिविर मे दर्जनों गाँवों के 300 लोगों की हुई स्वास्थ्य जाँच –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण)
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के रसलपुरा रेलवे ढ़ाला से उतर गरखा चिरांद रोड स्थित अनाथ आश्रम मे स्व दशई सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर मे आस पास के दर्जनों गाँवों के लगभग 300 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गयी एवं दवा का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि गरीबों एवं रोगियों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है । मुझे लोगो की सेवा करने मे खुशी मिलती है । यहाँ हर माह नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जाता है एवं दवा भी उपलब्ध करायी जाती है साथ ही गंभीर बिमारीयों के लिए भी सहायता दी जाती है । यह ट्रस्ट सदैव गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहता है ।
स्वास्थ्य शिविर मे आस पास के रसलपुरा , धर्मपुरा , चिरांद , काजीपुर , जलालपुर , मानुपुर जहाँगीर , जिल्काबाद सहित दर्जनों गाँवों के सैकरों लोगों को डॉ संजय कुमार , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रिना सिन्हा एवं डॉ डी के शर्मा के द्वारा स्वास्थ्य जाँच की गयी एवं रोगियों के बीच दवा का भी वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से ट्रस्ट के सदस्य धनेश कुमार , श्यामजी प्रसाद , अमरीश कुमार , अरुण कुमार , गणेश राय , संजय राय , जुनैद आलम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments