सारण :धवरी मठिया गांव से अज्ञात चोरों ने निजी कंपनी के टावर से बैटरी बैंक की चोरी 
 बनियापुर (सारण) 
सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के धवरी मठिया गांव से बीती रात अज्ञात चोरों ने निजी कंपनी के टावर से बैटरी बैंक की चोरो कर ली है। जिसमें लगभग चौबीस बैटरी थी। जिसकी जानकारी कम्पनी के टेक्नीशिन को सुबह हुई। 
                    घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्री धवरी मठिया गांव स्थित एअर टेल टावर में बैटरी बैंक था। जहां से अज्ञात अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी बैंक की ही चोरी कर ली गई है। जिस बैटरी बैंक में कूल चौबीस बैटरी होने की बात बताई जाती है। जिस चोरी की जानकारी कम्पनी के टेक्नीशियन देवेन्द्र कुमार को सुबह हुई। जिस संबंध में टेक्नीशियन के द्वारा चोरी की शिकायत की गई है।