पटना-कांग्रेस जमीनी स्तर पर भी आंदोलन तेज करेगी. पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आर पार की लड़ाई की तैयारी में जुट जाने को कहा गया है. बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सिर्फ मजबूत ही नहीं करेगी, बल्कि अपने पुराने जनाधार को पाने के लिए अभियान भी चलायेगी. पार्टी अपनी आंतरिक आर्थिक समृद्धि की भी व्यवस्था करेगी.शुक्रवार को पुर्व मंत्री रवीन्द्र मिश्रा की अवास पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा कि अध्यक्षता में की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पुर्व मंत्री रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रखंड एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं. बूथ स्तर पर कांग्रेसजनों को जोड़ना है. पुर्व सांसद राजेश मिश्रा कहा कि कांग्रेस की अगुआई में पेट्रोलियम पदार्थ,प्याज, के मूल्य में अप्रत्याषित वृद्धि तथा उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत होगी. उन्होंने प्रखंड एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्षों का आह्वान किया कि राज्य में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा प्राप्त करने के प्रयास में जुट जाएं. बक्सर के विधायक मिन्ना तिवारी ने कहा कि मौजूदा सरकार सरकारी तंत्रों को बड़े पैमाने पर निजीकरण कर रही है पूरे एशिया में भारत बेरोजगारी में नंबर वन स्थान पर है देश आर्थिक मंदी से गुजर रही है इस स्थिति में निजीकरण के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन चलाना होगा और पूरी निष्ठा से कांग्रेसजनों के साथ समन्वय बैठाकर राज्य में पार्टी का बूथ स्तर पर आईटी सेल गतिविधि बढ़ाना होगा।बैठक में उपस्थित डाॅ मदन मोहन झा.राजेश मिश्रा, मुन्ना तिवारी के अलावा दर्जनों दिव्गज नेता मौजूद थे.