निषेधाज्ञा का उलंघन कर प्रदर्शन करने वाले पशु टीकाकर्मियों पर होगी कारवाई

अमनौर(सारण) : अमनौर और मकेर के पशु टीकाकर्मियों के अपनी मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की खबर मिडिया में आने के बाद प्रशासन जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. क्योंकि आचार संहिता लागू हो जाने के बाढ़ इस तरह क़ा दर्जनो की संख्या में जुट प्रदर्शन करना लागू निषेधाज्ञा का उलंघन माना जाएगा। मालूम हो कि बुधवार को अमनौर हाईस्कूल के खेल मैदान में अमनौर संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार तथा मकेर के अध्यक्ष सुनील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पशु टीकाकर्मियों ने नियमित मानदेय आदि मांगों को लेकर प्रर्दशन किया था. जिसकी खबर गुरुवार को अखबारों में छपने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उसको गंभीरता से लिया है. कारण कई दस मार्च को आम लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुरे देश में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई थी. जिसको लेकर निषेधाज्ञा के उल्लंघन करने वालों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, सारण ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. अब इस तरह का मामला जिसमें प्रदर्शन कर निषेधाज्ञा का खुल्लमखुल्ला उलंघन किया गया है. और मामला संज्ञान में आने पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है

. इस बावत पुछे जाने पर अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामला अखबार में छपने के बाद जानकारी हुई है. इसकी जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.