मशरक में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित,दर्जन भर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

छपरा : सारण जिला हैंडबॉल संघ के बैनर तले मशरक प्रखण्ड कार्यालय अवस्थित खेल भवन में एक दर्जन राष्ट्रीय खिलाड़ियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व हैंडबॉल बालक वर्ग का रोमांचक मैच देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए । जिसमे जूनियर टीम विजेता एवं सबजूनियर उपविजेता हुआ। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में चकाचौध से अलग खिलाड़ी एवं विद्यार्थी दोनों को साधना करना हितकारी होगा। ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों , प्रशिक्षक एवं हैंडबॉल संघ के आयोजकों को अतिथियों ने बधाई दी । साथ ही खेल एवं खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर जिला हैंडबॉल संरक्षक मुखिया अजीत कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा सहयोग के लिए दो कदम आगे रहेंगे । राज्य प्रतियोगिता के बाद बहरौली पंचायत भवन पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने खिलाड़ियों एवं आयोजको को शुभकामना दी , परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार प्रमोद ,जिला हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद , मशरक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक कौशलेंद्र पाठक , प्रखण्ड वार्ड संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह , सिकन्दर कुमार , अभिषेक सिंह गोलू , अभय पांडेय सहित अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी। समारोह में दर्जनों खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शामिल हुए । राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, राहुल कुमार , नारायण कुमार , आकाश कुमार , नीतीश कुमार , राजा कुमार , निधि कुमारी , स्वीटी कुमारी , अनु कुमारी , मुस्कान कुमारी , अंकिता एवं रीना कुमारी को अंगवस्त्र एवं गिफ्ट पैकेट देकर अतिथियों ने सम्मानित किया । खेल एवं सम्मान समारोह का संचालन जिला हैंडबॉल के महासचिव सह प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने किया।