
अमनौर(सारण)।आजकल के विधायक जहां दुसरे का खुन लेने का काम करते हैं वहीं चोकर बाबा इस उम्र में भी दुसरे को खुन देने का काम करते हैं. भाजपा को अपने सभी विधायकों को चोकर बाबा जैसे बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए था. ना कि ऐसे लोगों का राजनीतिक से दूर करने का षडयंत्र रचने का काम करना चाहिए था उक्त बातें बुधवार को प्रखंड के हरिजी उच्च विधालय के प्रांगण में निर्दलीय प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय ने कही . उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि पार्टी अगर गलत प्रत्याशी दे दे, तो जनता गलत प्रत्याशी का समर्थन न करके सही प्रत्याशी का चयन करें.
महात्मा गांधी ने भी कहा था कि कभी कभी नियम का पालन नहीं करना व्यक्ति का कर्तव्य बन जाता है. जब किसी व्यक्ति से जयादती हो ,आत्मसम्मान का घात हो,अच्छा काम करने के कारण अपमानित किया जाये उसके बाद भी कोई चुप हो जाये तो उसे कायर समझा जाता है. चोकर बाबा ने साहस व हिम्मत के साथ चुनाव में निर्दलीय खड़ा होकर पंडित दिनदयाल उपाध्याय के बातों का सम्मान किया है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी पार्टी ने यही काम किया था लेकिन वहां की जनता ने मुझे जीताकर देश में मेरा नाम कर दिया. अमनौर की जनता जाति पाति ,धर्म संप्रदाय से उपर उठकर चोकर बाबा को वोट देकर आपार बहुमत से जीताये . इस चुनाव के नतीजों से देश में एक अच्छा संदेश जायेगा. वहीं चोकर बाबा ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र में रहकर गरीब, कमजोर व जरुरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ,क्षेत्र के विकास के लिए सभी योजनाओं को धरातल पर पहुचाना कुछ नेताओं को पसंद नहीं आयी वे मुझे राजनीति से हटाना चाहते हैं मगर जनता का आशिर्वाद मेरे साथ हैं. उन्होंने लोगों से अपना चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर छाप पर वोट देने का अनुरोध किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र तिवारी, काशीनाथ पाण्डेय, आदित्य अग्रवाल, पूर्व मुखिया ओमप्रताप सिंह उर्फ बबुआ जी, अशोक सिंह, राजीव सिंह, प्रवीन सिंह, निर्मला देवी, चन्द्र मोहन सिंह, मोनाका सहनी, उमेश साह,तारकेश्वर साह आदि लोगो ने भी सभा को संबोधित किया




Recent Comments