अमनौर। नियोजित शिक्षक के खाते से साइबर अपराधियो ने 9 लाख रुपये उड़ाये जाने से पीडित शिक्षक सदमे में है. पीड़ित शिक्षक अपहर गांव के देवलाल राम के पुत्र दशरथ राम बताया जाता है.जो प्राथमिक बिद्यालय खरीदहा पूर्वी विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है. इस मामले को लेकर शिक्षक ने अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें बताया है कि मेरे सैलरी एसबीआई के खाते पर आवश्यक कार्य को लेकर बैंक से तीन जून 2021 को पर्सनल ऋण 7 लाख पचास हजार रुपया  लिया था. ऋण का पैसा के अलावा तीन माह का वेतन व पूर्व की राशि मिलाकर खाता में लगभग नौ लाख से अधिक रुपया खाते में बैंक था. राशि निकासी के लिए जब गुरुवार को बैंक गया तो बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि आपके खाता में कोई राशि नही है. यह सुनकर मेरे होश उड़ गया. खाता से मेरा मोबाइल नंबर को भी हटाकर दुसरे का नम्बर जुड़ा हुआ है. जिस कारण लेनदेन का मोबाइल पर एसएमएस आना बंद हो गया था. इधर शिक्षक के साथ ऐसी घटना की सूचना पर  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारणी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल एसबीआई के शाखा में पहुंच शाखा प्रबंधक से मिलकर इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर इनकी राशि की रिकवरी किया जाये. पीडित शिक्षक काफी गरीब असहाय परिवार से है.एक तो बैंक से लोन लिये थे वहीं इतनी बड़ी राशि खाते से उडाये जाने से दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं. इससे ये मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. इधर शाखा प्रबंधक ने जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया. शिक्षक प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा,सचिव अनिल सिंह,कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,सुबोध मण्डल,हरेश्वर प्रसाद सिंह,उमेश साह, दशरथ राम,समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे.