Θ बेतिया – वैस्विक कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए कार्य कर रहे लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया हौशला अफजाई

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 को भारतीय आजाद मंच के द्वारा लागातार वैस्विक कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए कार्य कर रहे चिकित्सको, स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिश अधिकारियों, जवानों व मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका हौशला अफजाई किया जा रहा इसी कड़ी को आगे बढाते हुए आज महिला थाना के सभी कोरोना योद्धाओ को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, देश लॉकडाउन है. मंदिर, मस्जिद के साथ सभी धार्मिक स्थल भी लॉकडाउन हैं,ताकि इस वैस्विक महामारी कोरोना को फैलने से रोका जा सके. इस महामारी के बीच यदि कोई भगवान दिख रहा तो वो हैं हमारे कोरोना सेनानी.कहीं डॉक्टर के रूप में तो कभी पुलिस वाले बनकर।

जिनके के कारण हम सुरक्षित है अपने घरों में.इन्होंने बीड़ा लिया है पुरे सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाते हुए लोगो को जरूरत को भी पूरा किया जाएगा।वही ज़िलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि लॉकडाउन के एक माह बीत जाने के बाद भी अपने क्षेत्र के लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए जुटे खाकी योद्धाओं के हौसले आज भी बुलंद हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ उन तक जरूरत की चीजें पहुंचाने में भी उनका भरपूर योगदान रहा है। देश और समाजहित में लगे सभी कोरोना फाइटर का सम्मान किया जाएगा। ये ऐसे योद्धा हैं जो अपने घर परिवार को छोड़कर लोगों की सुरक्षा में जी जान से लगे हैं।
वही ने ज़िला मंत्री पीयूष कुमार मिश्र ने बताया कि विश्व स्तर पर फैल रही बीमारी कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए भारतीय आजाद मंच के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा पूरे बिहार में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों,डॉक्टरों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। जिससे कि समाज में यह संदेश जाए कि सभी लोग एकजुट होकर देश से इस बीमारी का खात्मा करने के लिए मुस्तैद हैं। वही महिला थाना प्रभारी पूनम देवी ने कहा कि हम अपने दायित्वो का ऐसे ही निर्वहन करते रहेंगे उन्होंने हौशाल बढाने के लिए मंच को धन्यवाद दिया।मौके पर अंकित कुमार,नीलेश कुमार,आयुष कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments