नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड पे प्रोन्नति की मांग को ले ज्ञापन
#परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजन राय ने शनिवार को बीडीओ सह सचिव प्रखंड नियोजन इकाई को एक ज्ञापन देकर प्रखंड क्षेत्र के बेसिक ग्रेड में नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति के लिए मांग की है। उन्होंने दिए ज्ञापन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के पत्रांक 2117 दिनांक 22/3/2016 के निर्गत आदेश की चर्चा करते हुए कहा है कि बेसिक ग्रेड के स्नातक योग्यताधारी पंचायत/प्रखंड शिक्षकों को उनके आठ वर्षों के संतोषजनक सेवा के उपरांत स्नातक ग्रेड मे प्रोन्नति देने का आदेश निर्गत हुआ था, लेकिन बार-बार स्मार पत्र देने के बावजूद अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द जल्द से स्नातक ग्रेड प्रोन्नति दिए जाने की मांग की।
——–




Recent Comments