नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, एकमा में सैकडों युवाओं को मिला रोजगार
दैनिक खोज खबर डेस्क, एकमा (सारण)
एकमा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। रविवार को एकमा थाना क्षेत्र के मठनपुरा बधेया रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

ललिता सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस संबंध में माँ मनोकामना सिद्धि ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एकमा विधानसभा क्षेत्र के 700 से अधिक युवक युवतियो के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

रंजीत सिंह ने कहा कि मेरा सपना है एकमा के लिए कुछ कर अच्छा कर जाए इसी कड़ी में हमने ललिता सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया है।
उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमने यह घोषणा किया था कि एकमा के युवाओं को देंगे रोजगार। इसी कड़ी में हमने यह किया है।

इस दौरान एकमा विधानसभा संतोष सिंह, सूरज कुमार, संजय कुशवाहा, मोहन सिंह, नवीन सिंह आदि उपस्थित थे।