लोजद के प्रखंड युवा अध्यक्ष बने दिनेश शर्मा

चौसा (मधेपुरा): प्रखंड अंतर्गत लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया गठन किया गया ।जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित लोकतांत्रिक जनता दल का बैठक राजेंद्र मंडल के अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इस मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।

वरिष्ठ नेता लोजद जयप्रकाश सिंह ने बताया कि माननीय शरद यादव के नेतृत्व में लोकतांत्रिक जनता दल पूरे बिहार में मजबूती के साथ उतर रही है लोकसभा चुनाव में भी लोकतांत्रिक जनता दल का अपना उम्मीदवार होगा ।श्री सिंह ने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो धारा बहना चाहिए थी, वह नदारद है। भटगामा से लेकर उदाकिशुनगंज सड़क मार्ग भी S H नहीं बल्कि PWD ही है। जिसका हालात बद से बदतर बना हुआ है। वही इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष प्रोफेसर बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक जनता दल बिहार में हो रहे अन्याय के खिलाफ हमेशा खरा उतरेगी ।मधेपुरा में विकास पुरुष के रूप में जाने -जाने वाले शरद यादव जी के नेतृत्व में विकास के कार्य को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयासरत रहेगा ।भय ग्रस्त माहौल फिर से बिहार में बनते हुए देखा जा रहा है। अगर आरजेडी के साथ जदयू रहती तो बराबर यह उंगली उठता कि आरजेडी का फिर से राज्य आ गया है। जबकि अभी के माहौल से स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस प्रकार अपराध का ग्राफ बढ़ा है।
इस मौके पर प्रखंड निकाय का चुनाव किया गया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय शर्मा ने दिनेश शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य अर्जुन राय ने समर्थन किया।
वही दिनेश शर्मा लोकतांत्रिक जनता दल के युवा प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर कहां की हम सभी मिलकर शरद यादव के हाथ को मजबूत आधार देंगे ।बूथ लेबल से लेकर प्रखंड स्तर तक मजबूती के साथ उतरेगी । इस मौके पर मोहम्मद जमील बैठा, अर्जुन राय, राजकुमार साह ,मनोज कुमार, संजय शर्मा, सुरेंद्र यादव, राजेश्वर शर्मा ,अखिलेश कुमार, खुर्शीद आलम ,अय्यूब अली, हैदर अली ,राज नंदन यादव कुमारखंड (प्रखंड अध्यक्ष), अखिलेश मेहता पुरैनी( प्रखंड अध्यक्ष ) पमपम यादव के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे ।