नवादा के लाल यश ने किया कमाल , बहुत तेजी से मॉडलिंग की दुनियां में बढ़ रहे आगे

नवादा। जिले के प्रसाद विघा निवासी मुकेश कुमार के पुत्र यश राज ने मिस्टर रॉयल स्टार इंडिया 2021 बनने के बाद बहुत तेजी से मॉडलिंग की दुनियां में आगे बढ़ रहे हैं 20 मार्च 2021 को मिस्टर एंड मिस बिहार फैशन आईकॉन के ऑडिशन जज बने, वहीं आज यश राज ने बिहारशरीफ में स्तिथ अमूल्य इन नामक होटल में चल रहे है मिस्टर एन्ड मिस बिहार फैशन आइकॉन का सेमीफाइनल में जजिंग के रूप में भाग लिया वहीं उसके बाद यशराज सारे मॉडल्स को ग्रूम कर रहे हैं , नवादा के लाल यश ने बताया कि उन्हें काफी जगह से उनको चीफ गेस्ट और जजिंग करने के लिए ऑफर आ रहे हैं , उन्होंने बताया की इस मॉडलिंग लाइन में दिन-रात एक करके मेहनत कर रहे , तब जाकर उनको इतनी सफलता हाथ लगी है ,

यश ने बताया की यश राज के ऑफिसियल चैनल यूट्यूब पर वीडियो कुछ दिनों में आने वाली है ।

यश राज जीवन दिप पब्लिक स्कूल के 12 वीं के छात्र है उनके पिता मुकेश कुमार एक दवा विक्रेता है , माँ स्नेहा वर्णवाल गृहणी है , आपको बता दे की यश राज ने नेशनल लेवल के मॉडलिंग के शो में दूसरा स्थान भी प्राप्त कर चुके है । यश के माता पिता का कहना है की यश बहुत कम उम्र में ये इतना कुछ कर दिया जिससे वह नवादा जिला का ही नही पूरे बिहार का नाम रौशन किया है ,