नालंदा : पैसे निकालने के लिए बनाए गए फर्जी रोड किनारे बने गड्ढे में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अत्यधिक लाभ कमाने के चक्कर में गई तीन बच्चियों की जान राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने तत्काल ई इंजीनियर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने का प्रशासन से गुहार लगाई

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/नालंदा :

बिहारशरीफ (15 अगस्त 2019) : दीपनगर थाना थानांतर्गत तूंगी गांव में रोड के लिए कटे मिट्टी के गड्ढे में तीन छोटे-छोटे बच्चियों का डूबने से असमायिक कालकल्पित हो जाने से
जहां पूरे परिवार सहित पुरा तुंगी गांव,वहीं राष्ट्रीय राजपूत महासभा के हजारों हजार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मर्माआहत हैं।

आज इस दुखद घड़ी में राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में महासभा के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने एवं संतावना देने उनके घर पर पहुंचे।

ज्ञातव्य है कि.तुंगी गांव के धर्मेंद्र सिंह के दोनों बच्चियां 10 वर्षीय पूजा कुमारी एवं 6 वर्षीय प्रिया कुमार एवं पिंटू सिंह के 8 वर्षीया दामिनी कुमारी के डूबने से मौत के कारण घर में कोलाहल का घमासान मचा हुआ है।

तीन बहनों की मौत से रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर दो भाइयों का कलाई सुना हो जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
और यह दुखद स्थिति किसी भी भाई के लिए असहनीय होता है।

महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयास से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से प्रत्येक मृतक पर चार चार लाख का चेक अंचलाधिकारी बिहार शरीफ ने प्रदान किये।

परंतु महासभा के प्रयास के बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी परिवार को 20-20 हजार का परिवारिक लाभ योजना अभी तक प्रदान नहीं किये जाने पर महासभा व्यापक आक्रोशित है।
वही 3-3 हजार का मुखिया द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि अभी तक परिवार को नहीं दिया गया है।

इस दुखद घड़ी में इतने गरीब परिवार जो राजमिस्त्री और मजदूर का काम करता है।फिर भी उसे अभी तक इंदिरा आवास के तहत भी कोई लाभ नहीं प्राप्त हुआ।
साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का भी कोई लाभ परिवार को अभी तक नहीं दिया जाना,प्रशासन एवं सरकार के इस गरीब परिवार के प्रति मनसा को जाहिर करता है।

राष्ट्रीय राजपूत महासभा प्रशासन और सरकार से इस गरीब परिवार को तत्काल मदद करने का आवाहन करती है।
वरना राजपूत समाज में व्यापक आक्रोश का प्रतिफल विधानसभा चुनाव में महाअक्रोष सामने आएगा।

राष्ट्रीय राजपूत महासभा का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया और पथ निर्माण हेतु अत्याधिक मिट्टी कटाई से हुई दुर्घटना पर कार्यपालक अभियंता पर शीध्र मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। विदित हो कि गांव के बाहर मुसहरी आंगनबाड़ी से आहार शिरीष पेड़ तक रोड का निर्माण विभाग के द्वारा सिर्फ पैसे निकालने के चक्कर में बना दिया गया है जिसका कोई भी उचित समझ से परे है ना तो इस रोड की उपयोगिता गांव वालों की है और ना ही किसी गांव को जोड़ने में यह रोड कारगर फिर भी सिर्फ पैसे के बंदरबांट के लिए इस रोड का निर्माण कर सड़क की ओर गहरी खाई बना दी गई है जिससे गांव की बच्चियों को खेलने के दौरान गहरे पानी भरे गड्ढे में चले जाने से मौत हो गई।

राष्ट्रीय राजपूत महासभा सड़क बनाने वाले विभाग से इस दुखद परिवार को विशेष राहत प्रदान करने की मांग की है।

इस अवसर पर रामविलास सिंह, बिंदेश्वर सिंह,कुमुद रंजन सिंह, राणा गोपाल सिंह,उदय नारायण सिंह, रंजय सिंह चौहान, सिद्धनाथ सिंह,नीतीश कुमार सिंह, समरेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, राम प्रसाद सिंह,ओम प्रकाश सिंह,आदि लोगों ने प्रिड़ित परिवार को ढ़ारस बंधाया।