
रक्तदान कर के क्रीड़ा भारती – सीवान ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
सीवान : आजाद शत्रु राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर शनिवार को क्रीड़ा भारती के सीवान इकाई ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर के उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर क्रीड़ा भारती के जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती की सीवान इकाई के द्वारा प्रति वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह प्रथम शिविर था, इसलिए रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ की संख्या कम थी, लेकिन अगले वर्ष से रक्तदान करने वालो की संख्या अधिक रहेगी । वही उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में क्रीड़ा भारती के द्वारा जल्द ही ” श्री अटल स्मृति बैडमिंटन चैम्पियनशिप ” का आयोजन सीवान में किया जाएगा ।
शनिवार को क्रीड़ा भारती के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार , सह जिला मंत्री डाक्टर सुधीर कुमार सिंह व सक्रिय सदस्य सुधाकर शाही ने रक्तदान किया ।
इस अवसर सह प्रांत मंत्री श्री परमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा व उर्जा के स्रोत थें । उन्होंने हमें हर परिस्थिति में लड़ना व समस्याओं को मात देकर जीतना सिखाया है । स्वर्गीय वाजपेयी जी ने जीते जी तो छह दशक तक हमारा मार्गदर्शन किया ही, अब उनकी यादे हमारा मार्गदर्शन कर रही है ।
इस मौके पर पंकज कुमार सिंह, मनीष तिवारी प्रियेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थें ।
➖➖➖
✍ परमार मीडिया : सीवान { बिहार }




Recent Comments