
परसा में स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड कार्यालय में चलाया गया स्वछता अभियान
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : आजादी के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीडीओ रजत किशोर सिंह द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत अभियान तथा हरियाली कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम किया गया।

जिसका उद्घाटन प्रमुख सबिता देवी ने गुब्बारा उड़ाकर की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सबिता देवी ने कही कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाई जा रही लोहिया स्वच्छता अभियान तथा हरियाली योजना को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्यक्ति को एक एक पेड़ लगानी चाहिए।देश में आज पेड़ पौधों की संख्या कम होने से दिनों दिन जल की संकट का मार लोगो को झेलना पर रहा है।प्रमुख ने उपस्तिथ लोगो से स्वच्छ भारत और पेय जल की समस्या से निजात पाने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि बाबू की स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने के लिए देशवासियो को एक जुट होकर सरकार की योजना पर पहल करने की अपील किया।बीडीओ ने युवाओ को अपने नाम पर एक पेड़ लगाकर हरियाली योजना को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का अपील किया।कार्यक्रम में प्रमुख सबिता देवी सीडीपीओ बिनीता पाण्डेय बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम ने पेड़ में कच्चा सुता बांध कर पेड़ सुरक्षा का संकल्प लिया।




Recent Comments