
अमनौर( सारण) प्रखंड के कुआरी गांव के खेल मैदान में आयोजित कुआरी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का उद्धाटन पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह ने फिता काटकर किया। वहीं सभी खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया।खेल राष्टगान के बाद का प्रारंभ हुआ। बुधवार को आयोजित फाइनल मैच मे नारायणपुर की टीम ने कुआरी की टीम को 36 रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।टॉस जीतकर कर कुआरी की टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुऐ नारायणपुर की टीम ने 5 विकेट खो कर 188 रन बनाया । जबकि जवाब में उतरी कुआरी की टीम ने पांच विकेट खोकर 152 रन ही बना पाये । मैन ऑफ द सीरीज कुआरी की टीम रबिन सिंह को दिया गया । जबकि मैन ऑफ द मैच नारायणपुर की टीम विवेक कुमार को दिया गया।उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि खेल भाइचारा व सौहार्द का प्रतीक है। खेल से शारिरिक विकास के साथ साथ मांसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।

इधर लोजपा के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ने विजेता टीम को शिल्ड कप का प्रदान किया। इस दौरान लोजपा के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ने कहा कि हमलोगों को जीवन में पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।उक्त मौके पर मुख्य रुप से टूर्नामेंट मैच के आयोजक पिंंटू तिवारी,सतेंद्र सिंह,विक्की कुमार, बबलू चौबे,संजय तिवारी, पंकज सिंह ,विकी कुमार अभिषेक कुमार, ऋतिक कुमार लोग उपस्थित थे।




Recent Comments