छपरा।स्नातक प्रथम खंड एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। वेबसाइट पर लिंक नहीं खुलने के कारण छात्र-छात्राओं की भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए शोध विद्यार्थी संगठन आर एस ए का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसडब्ल्यू से मिला। इस पर डीएसडब्ल्यू ने कहा कि तुरंत ही सारी प्रक्रिया दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर का नामांकन 10 नंबर से प्रारंभ हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आर एस ए के संरक्षक विवेक कुमार विजय, छात्र नेता उज्जवल सिंह,मनीष कुमार आदि थे।