डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से स्थानीय पुलिस ने 165 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे मिर्जापुर बगीचा से 105 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज मिर्जापुर गाँव निवासी धनंजय कुमार , चंदन राय एवं रहिमापुर गाँव निवासी अवध बिहारी राय को गिरफ्तार किया गया है वही हराजी मोड़ के पास से बाइक पर ले जा रहे 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार चारों धंधेबाज को जेल भेज दिया गया ।