• तीन नामजद सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी

तरैया(सारण)।थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।जिसको लेकर किशोरी ने थाने में तीन नामजद सहित चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें छपिया गांव निवासी अजित कुमार ,राजू एवं रूपेश कुमार सहित चार अज्ञात को आरोपित की है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि युवती तरैया बाजार से अपने माँ का दवा लेकर पैदल अपने घर जा रही थी।जैसे ही बैताल बाबा पीपल के पास पहुँची कि दो मोटरसाइकिल पर चार सवार आदमी मुझे आगे से घेर लिये एवं अपने गमछा से मेरा मुँह दबाकर अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिए।मैं काफी चिल्लाने लगी लेकिन मुझे चिमनी के रास्ते अनजान जगह पर लेकर चले गए।जहाँ सभी ने दुष्कर्म कर उसी में से एक व्यक्ति मेरा वीडियो बनाने लगा।वह व्यक्ति मेरा वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया है। घटना 17 जुलाई की बताई जा रहीहै। लेकिन पीड़िता ने ड़र के कारण किसी को नही बताई।अब अपने माँ को 22 जुलाई को घटना के बारे में बताई तो परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है।जिसके आलोक में 23 जुलाई को प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है।घटना के जानकारी पर विधायक ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया।




Recent Comments