नसबंदी के दस साल बाद महिला को हुआ बच्चा, परिजनों में रोष
जनादेश/मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में 10 वर्ष पहले हुएं नसबंदी के बाद भी महिला को एक बच्चा होने का मामला सामने आया है। मामलेे में मंगलवार को बच्चे के पिता ने थाना पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामलेे में सिउरी गांव निवासी मिथलेश कुमार सिंह पिता स्व सत्यदेव सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नीतू देवी हैं और उन्हें 2 पुत्र और एक पुत्री हैं पत्नी का 13 जुलाई 2012 को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन करवाया गया था। उसकी पत्नी 10 वर्ष के बाद फिर से गर्भवती हो गई और उसकी पत्नी ने फिर एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे के मां हालांकि बेटे के जन्म से खुश हैं, लेकिन पिता चाहते हैं कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, गांवों में मशाला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करतें हैं उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है इसलिए शासन उन्हें बच्चे की प़़ढाई-लिखाई के खर्च के साथ मुआवजा भी दें।




Recent Comments