निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
पानापुर(सारण)थानाक्षेत्र के बेलौर आर एम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कैम्प लगाकर ऑखों का मुफ्त इलाज एवं दवाओं का वितरण किया गया।मोतिहारी के ऑख रोग विशेषज्ञ डा0 संदीप कुमार द्वारा ऑखों कि जांच कि गयी।स्कूल संचालक श्री बलदेव राय,प्रचार्य एम डी तैयब एवं स्कूल के सभी कर्मियों ने इसमे सहयोग किया। दूर- दराज से आये हुये पूनम देवी ,मराठी देवी, सुशीला देवी ,चन्द्रमा शर्मा, अहिल्या कुवँर ,प्रमुख भगत ,धनेशवर साहब, मोतीलाल साहब, राज कुमार एवं अन्य बहुत से रोगीयों के ऑखो कि जांच कि गयी ।लोगों ने स्कूल संचालक बलदेव राय के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि समय- समय पर समाज सेवाओं के लिये तत्पर रहते हैं।




Recent Comments