नव विवाहिता की ससुराल में गला दबा हत्या

हत्या की खबर गांव में फैलते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़

मांझी(सारण) : ससुराल पक्ष वाले ने शादी के एक साल के अंदर ही अपनी बहू की हत्या गला दबा कर दी.घटना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गये. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर की भिखारी बिन की बहू की हत्या गला दबाकर की गई है. मृतिका रेखा ने एक दिन पहले मंगलवार की रात में मोबाइल पर कॉल करके अपनी मां से भाई को भेजने के लिए बोली थी और कही थी कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मार देना चाहते हैं. जल्द से घर वापस बुला लो. उसकी मां ने बुधवार को भाई को भेजने की बात कही थी. भाई के आने के पहले रेखा की हत्या की खबर उसके मायके पहुंच गई. घटना की सूचना मांझी पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस मामले में रेखा के भाई केदार बीन ने मांझी थाने में रेखा के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है.बताया जाता है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी केदार बीन की बहन रेखा की शादी 1 मई 2018 को मुबारकपुर गांव निवासी भिखारी बीन के पुत्र मंजेश कुमार बीन उर्फ मुखिया के साथ हुई थी. रेखा के पति मंजेश दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है और घटना के समय वह घर पर नहीं था. शादी की सालगिरह 1 मई को थी. शादी के बाद से ही रेखा को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. इसको लेकर रेखा के भाई केदार बीन के द्वारा सुलह समझौता भी कराया गया था और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पंचायती भी हुई थी. केदार बीन ने बताया कि मुबारकपुर गांव में ही उसकी बुआ का घर है. रेखा की हत्या की जानकारी उसकी बुआ के घरवालों ने मोबाइल पर कॉल कर दी। जिसके बाद रेखा के ससुराल वालों को उसमें कॉल करना शुरू किया। लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं किया और घर छोड़ कर फरार हो गये.