दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट
#परवेज अख्तर/सिवान
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में कराया जा रहा है। घायल व्यक्तिय भवराजपुर गांव निवासी सोनू कुमार यादव है। घायल ने थाना में आवेदन देकर अपने ही पट्टीदार संतोष यादव एवं हृदया यादव को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि
हमलोगों के आने जाने के लिए जो रास्ता है उसे इन दोनों लोगों द्वारा रोका जा रहा है। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों लोग जमकर मारपीट की।




Recent Comments