बोलेरो व ऑटो की टक्कर में छः लोग घायल

कोपा – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के कोपा के बसडिला में बोलेरो व ऑटो की टक्कर में कुल छः लोग घायल हो गंए । दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है । गंभीर रूप से घायल दोनों युवक सहित अन्य घायलों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार स्थित न्यू मिस्टर पंजाबी भंगडा पार्टी में काम करने वाले के रूप में हुई है , ड्राइवर को झपकी आने के कारण ऑटो से टकरा गई , जिससे सब लोग घायल हो गंए ।