
नवादा में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर व्यवसायी से ढाई लाख की लूट , बाइक सवार नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम
नवादा। जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत मोड़ नवादा जमुई पथ पर एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे नकाबपोशो ने दिनदहाड़े शहर के मेन रोड निवासी सौरभ रेडीमेड के संचालक नवीन कुमार गुप्ता से बंदूक की नोक पर रुपये से भरा बैग छीन कर नकाबपोश अपने साथ लेकर चंपत हो गये.
पीड़ित नवीन गुप्ता की माने तो वे अपने एक मित्र के साथ
बाइक से जमुई स्टेशन जा रहे थे उसी क्रम में वारिसलीगंज के दोसुत मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बंदूक का भय दिखा कर रुपये की छिनतई की बात बताई .
पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है.
(सन्नी भगत की रिपोर्ट )




Recent Comments