जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : नवादा में समहारनालय के समीप पी॰एन॰बी॰ बैक में मुख्य शाखा के समीप बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े एक राहगिर समेत दो को मारी गोली मार दी है ।

सरेआम गोलीबारी की इस वारदता से इलाके में सनसनी फैल गई है.गोली मारने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गोली लगने वाले दोनो की पहचान हुई जिसमें एक नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बीघा निवासी प्रिन्स केसरी पिता कारू केसरी जिसे दो गोली लगी है एक गले में और एक कमर में लगी है वहीं इस गोलीबारी की चपेट में राहगिर की पहचान सरोज कुमार पांडे जो जिले के काशिचक थाना क्षेत्र के ख़ख़री गाँव निवासी बताए जाते है ।जिन्हें बायें हाथ में गोली लगी हैं ।

वहीं दोनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक को उचित उपचार कर पटना रेफ़र कर दिया है ।मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है ।मालूम हो कि पिछले दिनों भी अपराधियों ने बेखौफ गोलीबारी की घटना को अंजाम देते रहे हैं।जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।