रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा – देश में कोरोना वायरस की महामारी चल रही हैं वहीं लगातार मदद के हाथ बढ़ रहे हैं ।वहीं जिले नरहट थाना क्षेत्र के एक छोटे से गाँव के झिकारूआ के निवासी भोजपुरी लोकगायक कुणाल सिंह ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दिए और कुणाल ने कहा की आज मैं जो भी हु अपने श्रोता के वजह से हु मेरे घर का चूल्हा उन्ही श्रोता के बदौलत जलता हैं ।कुणाल ने बताया की मैं अपने इच्छानुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दी और कही की आज मैं अपने दर्शकों का कुछ काम आया और वहीं लोगों से निवेदन किया की इस कर्फ़्यू के दौरान इस महामारी का हमलोग को डटकर सामना करना होगा इसके बचाव के लिए सरकार जो निर्देश देती हैं उसका पालन करना होगा ।