​*अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हाजीपुर में ,तैयारी पूर्ण*
👈कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
बिहार में हो रहे पत्रकारों के साथ अत्याचार हत्या  एवम प्रताड़ना  की समस्या को लेकर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार की ओर से आगामी 5 अप्रैल को हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिस की तैयारी बड़े ही जोर शोर से की जा रही है। सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही दिन- रात मेहनत कर कार्यक्रम को मूर्त रुप देने में लगे हुए हैं ।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संघ बिहार  के प्रदेश संयुक्त सचिव सह दैनिक खोज खबर के संपादक संजय कुमार सुमन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन ऐतिहासिक होगा ।जो पत्रकारों पर आए दिन हो रहे अत्याचार ,हत्या, प्रताड़ना   की समस्या पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी ।
श्री सुमन ने कहा कि देश  के विभिन्न प्रांतों से कलम के सिपाही,  पत्रकार, बंधुओं का आगमन हो रहा है।   बिहार में आए दिन पत्रकारों की हत्या, उनके साथ प्रताड़ना आम बात सी हो गई है और सरकारी तंत्र उदासीन बने हुए हैं। इसलिए पत्रकार बंधु सम्मेलन में अपनों से अपनी बातें कर उचित सुरक्षा के लिए एक रणनीति तय करेगी ।इस मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जाने-माने पत्रकार ,संपादक, साहित्यकार एवं फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले सभी आगंतुकों के रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्था की गई है । 
सम्मेलन में  एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष बलिया.उत्तर प्रदेश विजय मध्धेसिया, रांची से बिहार न्यूज़ लाइव के सम्पादक आर.के.गुप्ता, महराजगंज से जिला अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव एवम् अजय पाण्डेय ,आजाद मिश्रा, इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ओ. पी. त्रिपाठी बस्ती,राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जनाब शेख रईश अहमद,गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी,जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र कुमार सिंह,जिला विधि सलाहकार ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, महा सचिव गूरूदयाल शास्त्री,कैम्पियरगंज तहसील सचिव विरेन्द्र कुमार सिंह, एसोसिएशन कुशीनगर से जनाब नसरूल्लाह अंसारी, भोजपुरी महानायक विजय खरे,गायिका अदिति राज, दैनिक प्रात:कमल के प्रधान सम्पादक ब्रजेश ठाकुरजी समेत नेपाल, भूटान,बांग्लादेश के कई पत्रकार शामिल होंगे।