कुलपति के हाथों चित्राली को मिला अपराजिता सम्मान


दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।सारण की वायरल गर्ल चित्राली उपाध्याय को कला व संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.परमेन्द्र कुमार बाजपेई,मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता,डिप्टी मेयर रागिनी देवी ने संयुक्त रूप से अपराजिता सम्मान 2025 सम्मानित किया।मौका था छपरा शहर के नगर निगम कैंपस में आयोजित अपराजिता महिला सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का।
     गड़खा प्रखण्ड के श्रीपाल बसंत पंचायत के गौहर बसंत गांव व वर्तमान में अमनौर प्रखण्ड के रायपुरा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय की पुत्री चित्राली उपाध्याय को कला व संस्कृति के क्षेत्र मेें उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर प्रभात खबर द्वारा उनका चयन करने के पश्चात अपराजिता सम्मान प्रदान किया गया।चित्राली के अपराजिता सम्मान मिलने पर लोगों ने उसे बधाई दी है।बताते चलें कि चित्राली बचपन से ही अध्यात्म से जुड़ी रही।अपने अध्यात्मिक अभिनय व विशुद्ध स्तोत्र के वाचन से बिहार ही नहीं देश में इन दिनों अपनी पहचान बनाई हुई है।आज जहां कलाकारों द्वारा अश्लीलता की सारी सीमाएं तोड़ी जा रही हैं वहीं चित्राली पढाई के साथ-साथ अध्यात्म व सनातन धर्म को आगे आगे बढ़ाने के लिए अपने अभिनय से देश के युवा पीढ़ियों व बेटियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनी हुई हैं।चित्राली महिषासुर मर्दिनी,शिव तांडव,राम स्तुति,रामावतार व मानस की चौपाई बड़े ही भाव-भंगिमा के साथ प्रस्तुत करती है।राजेन्द्र कॉलेज छपरा के पीजी की छात्रा चित्राली कहती है आज कुछ कलाकारों द्वारा अश्लीलता की सारी सीमाएं तोड़ी जा रही है जो देश व समाज के लिए घातक है।नवेदित कलाकारों को फूहड़ द्विअर्थी गानों से बचना चाहिए।कला एवं संस्कृति देश व समाज की धरोहर होती है।
   महिषासुर मर्दिनी व माता शबरी के अभिनय
   पर वायरल हुई चित्राली
अपने अध्यात्मिक स्तोत्र व अभिनय से सबों के दिलों पर राज करने वाली वायरल गर्ल चित्राली चित्राली महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम पर मां काली की रूप सज्जा के साथ भाव प्रकट कर रातों-रात करोड़ों लोगाें के दिलों पर राज करने लगी।23 अक्टूबर 23 को उसके प्रसारित वीडियो को महज सात दिनों के अंदर एक करोड़ 40 लाख (14 मिलियन),12 लाख लाइक,16 हजार कमेंट व 7 हजार लोगों ने वीडियो को शेयर किया था।ठीक ढाई महीने बाद दूसरी बार जनवरी 2024(रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा) के एक सप्ताह पूर्व चित्राली माता शबरी का अभिनय कर रातों-रात फिर वायरल हुई।वायरल होने के बाद चित्राली का इंटरव्यू लेने के लिए बिहार,झारखंड व युपी के पत्रकारों का तांता लगा हुआ था।
__