नवादा : आचार संहिता तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-डीएम

शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता – डीएम

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। नवादा जिला प्रशासन ने सरकारी और राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाने में जुट गई है। नवादा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नवादा में लोकसभा और नवादा विधानसभा का उपचुनाव साथ कराए जाएंगे।11 अप्रैल को मतदान होंगे । इसके इसके लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके बाद नामांकन की प्रकिया शुरू हो जाएगी । 25 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 26 मार्च को नामांकन पत्र की संवीक्षा की जाएगी। जबकि 28 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 मई को मतगणना किया जाना जबकि 27 मई तक निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी कर लिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि नवादा लोकसभा के कुछ छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1899 मतदान केन्द्र हैं। 31 जनवरी 2019 को प्रकाशित सूची के मुताबिक, 18 लाख 92 हजार 17 मतदाता हैं । इसमें 9 लाख आठ हजार 887 महिला, 9 लाख 83 हजार 65 पुरूष वोटर हैं। जबकि 81 ट्रांस जेंडर है। इसमें तीन हजार 336 सर्विस वोटर हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराए जाएं इसके लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने कहा कि वोटरों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन कई कदम उठा रही है। चुनाव को लेकर जहां प्रशासन से आज से तैयारी तेज़ कर दी है वहीं राजनीतिक दल भी चुनावी समर में जुट गए हैं ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय में संवाददाता सम्मेलन कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों के आधार पर अगर किसी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

रात के 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार करना वर्जित रहेगा’ जिला प्रशासन ने वोटर ऐप का निर्माण भी कराया है जिसके माध्यम से वोटर अपने वोटर लिस्ट में नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में जितने भी संवेदनशील बूथ हैं, वहां जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी ।