नवविवाहिता हत्या को लेकर पिता ने करायी प्राथमिकी दर्ज, मृतक पुत्री के पति सहित आठ लोगों को किया नामजद
अमनौर /सारण

स्थानीय थाना क्षेत्र मनोरपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या मामले में अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मृतका नवविवाहिता के पिता माधुरी के पिता गौतम महतो ने मृतका के पति अमित महतो , ससुर शीला महतो , सास सुगनी देवी , ननद रिकू कुमारी , रंजू कुमारी , रेणु कुमारी सहित आठ लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में दहेज में डेढ लाख रूपये व फ्रीज की मांग पूरी नही होने पर माधूरी की गला दबाकर हत्या कर दिये जाने आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है . अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान की जा रही है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.