
उमानगर में पीसीसी सड़क का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन
▪️कहा बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता
छपरा । स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने सदर प्रखंड अंतर्गत साढ़ा पंचायत के उमानगर के पश्चिम छोड़ शिक्षक सुरेश प्रसाद के घर से उत्तर अमरेंद्र कुमार सिंह के घर तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क का उद्घाटन विगत दिनों किया।उमानगर में पक्की सड़क बनने से लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि छपरा विधानसभा में लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना मेरी प्राथमिकता रही है। लगातार आवश्यक जगह पक्की सड़क, पुल, कल्वर्ट का निर्माण कर लोगों की समस्या का हल किया गया।
विधायक ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर नहीं आपके सेवक की तरह कार्य कर रहा हूं। इसका परिणाम है कि जितनी भी आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया गया था सारी की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह,झरिमन राय,धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।




Recent Comments