मांझी(सारण)। बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं 8 में नल-जल योजना का लाभ सभी घरों को नही मिलने का आरोप लगाया गया है। इस सम्बंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। आवेदन में रिंकेश कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, विकेश सिंह, ब्रजेश सिंह, रामजी सिंह आदि ने कहा है कि करीब एक साल पहले शुरू किया गया योजना का कार्य अभी भी पूरा नही हुआ है। कई जगह नल की टोंटी नही लगाये जाने से जल का भी नुकसान हो रहा है।