तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों में उक्त गांव निवासी सत्यंदेव साह, प्रमोद साह, लक्ष्मण साह शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।