
नल जल योजना से आम लोगों को नहीं पहुंच रहा हैं लाभ
संजय’विजित्वर'(हाजीपुर)-कहां गये लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग वाले ! एक ओर सरकार की आदर्श भावना -सबका साथ सबका विकास ,वहीं दूसरी ओर जन्दाहा प्रखंड,गराही पंचायत अंतर्गत कमालपुर ग्राम के वार्ड नंबर ५ का यह दृश्य भी कमाल से कुछ कम नहीं है ।जी हां, इस वार्ड की स्थायी निवासी स्व०आमोद कुमार की पत्नी विधवा पंखुरी कुमारी जिनके दरवाजे पर लगभग एक वर्ष पूर्व हर घर जल नल योजना के अंतर्गत नल लगा था, किन्तु आजतक उसमें पानी का सप्लाई नहीं है ।मजे की बात है कि इस वार्ड के दर्जनों घर में लगे नल में पानी का सप्लाई नहीं है ।इस संबंध में विधवा पंखुरी कुमारी जो वाकर के सहारे किसी -किसी तरह से कुछ कदम चल पाती हैं ,ने बतलायी कि उन्होंने कुछ माह पूर्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के हाजीपुर के दूरभाष संख्या ०६२२४-२६०३२० पर फोन करके शिकायत दर्ज करायी थी ।साथ ही २-३ ग्रामीण के द्वारा भी इस दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज करायी गई थी ,बावजूद इसके आजतक इस वार्ड के दर्जनों घर में लगे नल इस बात की प्रतीक्षा में हैं कि कब उनके ऊपर विभागीय दृष्टि पडे़गी और कबतक वह अपनी उपयोगिता सिद्ध कर पाए ?गौरतलब है कि विधवा पंखुरी कुमारी के घर के चांपा कल में इनदिनों पानी किसी -किसी प्रकार से बहुत चलाने के बाद ही निकल पाता है ।यानी चांपा कल सूखने के कगार पर है ।




Recent Comments