खजौली पोझी गांव में प्रस्तावित महिला आईटीआई निर्माण के लिये जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गई पुलिस पर पथराव

#किसानों ने जबरन कब्जा करने का प्रशासन पर लगाया आरोप-

छपरा : जिले डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली पोझी गांव में प्रस्तावित महिला आईटीआई निर्माण के लिए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गये सीओ भावन निर्माण बिभाग के अभियंता तथा पुलिस पर अचानक अतिक्रमणकारियों के परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया।पथराव की घटना में दरियापुर प्रखंड के सीओ रवि प्रकाश राय तथा दो पुलिस कर्मी घायल गया।तथा अतिक्रमण मुक्त के लिए लगाई गई दो जेसीबी मशीन को आक्रोशितो ने छतिग्रस्त कर कब्जा में कर लिया।घायल सभी कर्मी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया।खजौली पोझी गांव स्थित चँवर में 4 एकड़ सरकारी भूखण्ड में महिला आईटीआई केंद्र खोलने के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित भूमि को ग्रामीणों द्वारा दशकों से खेती किया जाता है।बिभाग निर्देश के आलोक में दरियापुर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में डेरनी दरियापुर पुलिस द्वारा दो जेसीबी की मदद से निर्माण कार्य के लिए खोदाई किया जा रहा था।जिसकी भनक ग्रामीणों को लगी।ग्रामीण भूमि पर जेसीबी चलाने का बिरोध करने लगे।बिरोध के क्रम में आक्रोशित लोगो ने पथराव शुरू कर दिया।पथराव की घटना में दरियापुर अंचलाधिकारी,भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।आक्रोशितो पर काबू पाने के लिए दरियापुर तथा परसा थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।जिसके सहयोग से जेसीबी को ग्रामीणों की कब्जे से छुड़ाया गया।

किसानों ने जबरन कब्जा करने का प्रशासन पर लगाया आरोप-

किसानों ने प्रसाशन पर जबरन निजी जमीन को महिला आईटीआई केंद्र के लिए कब्जा करने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि उक्त जमीन 1942 से पूर्वजो के नाम से पट्टा है।2018-19 में कर्मचारी के द्वारा रसीद भी काटा गया है।अंचलाधिकारी के द्वारा पट्टा को फर्जी साबित कर बिना सूचना और जनकारी दिए जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया।