नराँव पंचायत के उपसरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के नराँव पंचायत के पंच सदस्यों ने पंचायत के उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सरपंच के पास एक आवेदन दिया है ।
पंचायत के 10 पंच सदस्यों ने पंचायत के उपसरपंच सपना सिंह की कार्यशैली से नराज होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की माँग पंचायत के सरपंच ओमकृष्ण सिंह से की है ।
पंच सदस्य कुणाल सिंह , सुनिता देवी , सुगुना देवी , बब्लु कुमार राय , राजु चौधरी , गिरजा देवी , सुशीला देवी , रिंकु देवी , लालमुनी देवी एवं मनोज कुमार साह अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मे पंचायत के उपसरपंच की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए यह आरोप लगाया है की उनकी कार्यशैली ठीक नही है , वह किसी भी विवाद के निपटारा करने मे सक्षम नही है एवं वो किसी भी बैठक मे शामिल नही हो पाती है जिससे उनका इस पद पर बने रहना उचित नही है ।




Recent Comments