दो दिवसीय प्रधानमंत्री युवा तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन

ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता का यह दूसरा साल, तीसरा साल होगा और भव्य- रुडी

सांसद पुत्री अतिशा प्रताप ने इवेंट का दोनों दिन किया सफल संचालन

भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और निशा उपाध्याय ने प्रतिभागियों और दर्शकों का किया उत्साहवर्धन

खेलो इंडिया के तहत सांसद रुडी कराते है प्रतियोगिता का आयोजन

फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई विधा में 25 मीटर, 50 मीटर व 100 मीटर के कराए गए इवेंट

दैनिक खोज खबर मढ़ौरा/अमनौर(सारण)। जिला के अमनौर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, प्राचीन पोखरा सह अमृत सरोवर में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग समापन रविवार को हुआ। सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण तैराकों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। खिलाड़ी और खेल प्रेमियों की हौसला अफजाई के लिए मशहूर भोजपुरी गायक अनुपमा यादव, निशा उपाध्याय बतौर अतिथि शामिल हुई।  भोजपूरी गायकों ने अपनी गायकी और गाने की बोल को गाकर सांसद के प्रयास की खूब सराहना की। तैराकी प्रतिभागियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचें हुए थे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय सहित दूसरे जिला से भी युवा पहुंचे थे। खेल का उद्घाटन भाजपा सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तैराकी प्रतियोगिता के शुभारम्भ सत्र में शनिवार के किया था। वहीं उनकी पुत्री अतिशा प्रताप ने इवेंट को दोनों दिन सफल संचालन किया। खेल प्रतियोगिता को फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई विधा में 25, 50 और 100 मीटर के इवेंट कराए गए।प्रतियोगिता के आयोजन हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण से  तैराकी कोच राकेश कुमार और लाईफ गार्ड के लिए अशिम नाथ बुलाये गए थे। 

पटना के सुशांत कुमार ने ब्रेक किया राष्ट्रीय रिकार्ड:

अमनौर में आयोजित प्रधानमंत्री युवा ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता में पटना के सुशांत कुमार ने 50 मीटर की तैराकी को 28 सेकेंड के समय में निकाला। जो रिकॉर्ड राष्ट्रीय रिकॉर्ड 29 सेकेंड से भी कम समय में पूरा किया गया हैं। इसको लेकर सारण सांसद रूडी ने कहा इस प्रतियोगिता से चार तैराक का चयन किया जाएगा। सांसद ने इन्हे दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम मे तैराकी प्रशिक्षण के लिए भेजने की बात कही। वहीं सुशांत कुमार के ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय उपलब्धि को ब्रेक करने पर सांसद रूडी ने कहा कि इस तैराक को सारण गोद लेगा और इसे सभी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। 

सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम :
प्रधानमंत्री तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए 2 एसडीआरएफ मोटर वोट के साथ 6 जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था। एक बार मे दस प्रतिभागी भाग ले रहे थे। समन्वयक के सीटी बजते ही खिलाड़ी पानी में प्रवेश कर जाते है।  एक दूसरे के पराजित करने के लिए दम खम के साथ तैराक तैर रहे थे। इधर दर्शक अपने चहेते खिलाड़ियों को शोर मचाकर हौसला अफजाई कर रहे थे। प्रतियोगिता के संदर्भ में सांसद रुडी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और उनके बीच प्रतिभागिता का आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसी भारतीय विरासत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों इण्डिया अभियान के अन्तर्गत नयी पहचान मिली है। जन सामान्य में खेलों के प्रति अभिरुचि जगाने और जन-जन को स्वस्थ, सबल और सक्षम बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार विशेष रूप से प्रयासरत है। इसी कड़ी में सारण में तैराकी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। 

तैराकी बाढ़ जैसी आपदा में है प्राणरक्षक :

तैराकी केवल खेल ही नहीं, बाढ़ जैसी आपदा के समय प्राणरक्षक भी साबित होती है। खेलो इंडिया के तत्वधान सांसद राजीव प्रताप रुडी हर वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन करते है। विजेता प्रभिागियों को नकद पुरस्कार के साथ अन्य पुरस्कार भी दिये जाते है। प्रतियोगिता में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह जो आयोजन है यह अपने आप में एक अनोखा प्रयास है। यह आज तक शहरी क्षेत्र में स्विमिंग पुल में होता है। ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता हमारे देश के नौजवान छात्रों के हुनर को प्रदर्शित करता है। यह अभियान खेलो इंडिया के तत्वधान में देश के प्रधानमंत्री का बड़ा अभियान है जो नौजवानों का नया रास्ता दिखाने के लिए है। 

ये लोग थे उपस्थित :
इस मौके पर अमनौर भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, नीलम प्रताप रूडी, विधायक सीएन गुप्ता, पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष वर्तमान सदस्य मीणा अरुण, भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, शैलेन्द्र सेंगर, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र साह, राहुल राज, ब्रज कुमार सिंह,  शंभू प्रसाद सिंह, नागेन्द्र राय, अरुण सिंह, श्यामनंदन सिंह विद्रोही, राहुल सिंह, कामेश्वर ओझा, निरंजन शर्मा, आदित्य सिंह, अनिल सिंह, अनिल शर्मा, बलबीर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतियोगिता उपरांत चयनित सभी उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि का चेक और मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।
कटेगरी ए–
1 सुशांत कुमार 
2 धीरज कुमार निषाद 
3 विवेक कुमार 

कटेगरी बी–
1 सनी कुमार 
2 सोनू कुमार 
3 रोहित कुमार 

कटेगरी सी–
1.रोहीत कुमार सिंह 
2.श्रवण कुमार 
3.भूषण कुमार 

कटेगरी डी–
1.मृत्युंजय कुमार 
2.जितेन्द्र कुमार 
3.अनिल कुमार 

बालिका ग्रुप :
1.सुमंती कुमारी 
2.मुस्कान कुमारी 
2.शामो प्रवीण 

दिव्यांग ग्रुप–
1.दीपक कुमार 
2.राकेश कुमार 
3.अमरजीत कुमार सहनी