
400 लीटर स्परिट को पुलिस ने किया बरामद, मौके से बोलेरो भी जप्त
मढ़ौरा(सारण):आखिरकार स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदहिया मोड़ के समीप से पिछले दो दिन पहलें पुलिस पर हमला और पथराव कर दो ड्राम में गायब की गयीं स्परिट कों पुलिस ने बरामद कर लेने में सफ़ल हो गयी.सोमवार की रात गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी में 400 लीटर स्परिट बरामदगी के साथ ही मौके से एक बोलेरो भी जप्त की गयीं हैं.जिससे लगभग दो सौ लीटर गैलन में स्परिट खपाने में कारोबारियों लगे थे.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गायब हुए स्परिट को जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है. लेकिन कारोबारी पुलिस के पकड़ में नहीं आये.सोमवार की रात पुलिस ने टेहटी में छापामारी कर कृष्णा राय उर्फ रकटू राय के घर के करीब से मिट्टी खोदकर छपाकर रखे ड्राम में रखा 200 लीटर स्प्रिट बरामद किया. वही घर के पास खड़ी एक बोलेरों भी जब्त किया.जिसमे छ गैलन में 200 लीटर स्प्रिट कही भेजने की फिराक में कारोबारी थे.लेकिन पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली थी कि बरदहिया से गायब किया गया दो ड्राम स्परिट टेहटी में छुपाकर रखा गया है. पुलिस ने कृष्णा उर्फ रकटू राय के घर के पास से गढ़ा खोदकर एक दो सौ लीटर का स्परिट भरा ड्राम जब्त किया.वही खड़ी एक बोलेरों गाड़ी में भी गैलन में 200 लीटर स्परिट रखा था.जिसे पुलिस ने बेलोरो कों भी जब्त कर थाना लाया.मामले में कारोबारी को चिन्हित कर टेहटी निवासी कृष्णा राय उर्फ रकटू राय और बरदहिया निवासी बीरू मांझी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.




Recent Comments